CAA Row: नागरिकता संशोधन नियम पर रोक लगाने की याचिकाओं पर 19 मार्च को होगी सुनवाई
CAA Row: नागरिकता संशोधन नियम पर रोक लगाने की याचिकाओं पर 19 मार्च को होगी सुनवाई
नई दिल्ली।CAA Row: हाल ही में सरकार द्वारा CAA लागू करने को लेकर चारों तरफ बवाल बना हुआ है। आधी जनता इसके सपोर्ट में है। तो कुछ इसके विरोध में प्रर्दशन कर रहे है। जिसके कारण विरोधी लोग CAA पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई की मांग कर रहे है। जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने हामी भर दी है। जी हां सुप्रीम कोर्ट अब नागरिकता सशोंधन अधिनियम की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। यह सुनवाई 19 मार्च को होगी।
190 से अधिक मामलों पर होगी सुनवाई
CAA पर संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि तब अदालत ने इसलिए CAA पर रोक की सुनवाई इसलिए नहीं थी।क्योंकि सरकार ने कहा कि अभी लागू नहीं हो रहा है। लेकिन अब अधिसूचना जारी हो गई है तो जल्दी ही सुनवाई शुरू की जाए। इस मामलें पर सीजेआई ने कहा, ‘‘हम मंगलवार को इस पर सुनवाई करेंगे।190 से अधिक मामले हैं। उन सभी पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही अंतरिम याचिकाओं के पूरे बैच की सुनवाई करेंगे।
क्या है CAA
बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया है। इस कानून के अंतर्गत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। सीएए के तहत इन देशों से आए हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान शामिल है। संसद के दोनों सदनों से सीएए 11 दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था। यह कानून उन लोगों पर लागू होगा। जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे।
Newsdesk