Farmer's Protest: किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में डीजल और गैस की सप्लाई कम

Farmer's Protest: किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में डीजल और गैस की सप्लाई कम

Farmer's Protest:  किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में डीजल और गैस की सप्लाई कम

Farmer's Protest: किसानों के दिल्ली मार्च के चलते पूरा माहौल गरमाया हुआ है। एमएसपी (मिनिमम समर्थन मूल्य) की मांग को लेकर किसानों का यह प्रर्दशन जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण 50 फीसदी कम डीजल और 20 फीसदी कम गैस का आदान-प्रदान किया गया है। वे एमएसपी की गारंटी कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों के अंबाला के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। वहाँ पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच टकराव हो गया है। सरकार ने किसानों की इस मांग का ध्यान रखते हुए पंजाब में डीजल और गैस की आपूर्ति में कमी को देखा है। जिससे पंजाब में इन दोनों उत्पादों की कमी हो गई है। कल के मुकाबले आज कम गैस और डीजल पंजाब पहुंच पाया है। यह स्थिति वहीं कई लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। इस प्रकार की स्थिति में सरकार और किसानों के बीच समझौता की उम्मीद है। ताकि समस्याओं का समाधान हो सके और सामान्य जनता को कोई परेशानी न हो।