"ISRO का ऐतिहासिक SpaDeX मिशन: भारत बना चौथा देश जो स्पेस डॉकिंग करने में सफल"
"ISRO का ऐतिहासिक SpaDeX मिशन: भारत बना चौथा देश जो स्पेस डॉकिंग करने में सफल"
ISRO का ऐतिहासिक स्पैडेक्स मिशन: भारत बना स्पेस डॉकिंग में चौथा देश
इसरो ने गुरुवार, 16 जनवरी 2025 को स्पैडेक्स (SpaDeX) डॉकिंग प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की।
स्पैडेक्स मिशन के तहत दो छोटे उपग्रह, एसडीएक्स01 (चेसर) और एसडीएक्स02 (टारगेट), पीएसएलवी सी60 रॉकेट द्वारा 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किए गए थे। दोनों उपग्रहों ने 475 किमी की कक्षा में सफलतापूर्वक डॉकिंग की। इस जटिल प्रक्रिया की निगरानी इसरो के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), ISTRAC ने की।
इसरो ने "Docking Success" की घोषणा करते हुए बताया, “15 मीटर से 3 मीटर तक की दूरी तय करने के बाद डॉकिंग सटीकता के साथ पूरी हुई। अब दोनों उपग्रहों को एक सिंगल ऑब्जेक्ट के रूप में नियंत्रित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अनडॉकिंग और पावर ट्रांसफर चेक्स किए जाएंगे।”
स्पैडेक्स मिशन भविष्य के महत्वाकांक्षी अभियानों जैसे चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने के लिए तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन है। इस मिशन में इन-स्पेस रोबोटिक्स और पेलोड ऑपरेशन जैसी उन्नत तकनीकों का भी परीक्षण किया गया।
भारत के इस ऐतिहासिक कदम पर इसरो और पूरे देश को बधाई!