PM Modi: पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, नकारात्मक बयानों में फंसने की बजाय भारतीयों का विश्वास जीतने पर करें फोकस

PM Modi: पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, नकारात्मक बयानों में फंसने की बजाय भारतीयों का विश्वास जीतने पर करें फोकस

PM Modi: पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, नकारात्मक बयानों में फंसने की बजाय भारतीयों का विश्वास जीतने पर करें फोकस

नई दिल्लीPM Modi: शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सदस्यों के साथ दो-दिवसीय 'राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक' को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के पदाधिकारी सदस्यों के समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, कि उन्हें दूसरों के नकारात्मक बयानों में फंसने की बजाय हर भारतीय के विश्वास को जीतने पर ध्यान देना चाहिए।

पीएम मोदी का इशारा स्पष्ट रूप से विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही राजनीति की दिशा में था। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट शेयर को 10 प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर काम करने की सलाह देते हुए बैठक में पार्टी नेताओं से गरीब, किसान, युवा, और महिलाओं के मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की भी बात कही।

इसके अलावा, उन्होंने बैठक में पार्टी नेताओं से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में सक्रिय रूप से शामिल होने और इस पहल से लोगों के साथ जुड़ने पर पूरा जोर देने की सलाह देते हुए कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए, कि भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे।

दो-दिवसीय 'राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक' को संबोधित करते हुए जनता के विश्वास को बढ़ाने के लिए कई नए नारे बताए. उन्होंने मोदी गारंटी और मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का जिक्र करते हुए जनता के साथ जुड़े नए नारों का भी सुझाव दिया।

बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में शुरू हुई इस दो-दिवसीय बैठक का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, और अन्य पदाधिकारियों ने भी शामिल हुए हैं।

बैठक के पहले दिन, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, बैठक के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बैठक को संबोधित करेंगे। इस दो-दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा ने हाल ही हुए पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा की और साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। पार्टी ने इस बैठक में 24 दिसंबर को मनाए जाने वाले 'वीर बाल दिवस' और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को मनाई जा रही जन्म जयंती के तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में करेगी। पार्टी देशभर में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में मना रही है और उसके लिए बड़े स्तर वाले कार्यक्रम की योजना बनाई है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में 'विस्तारक तैनाती', 'नमो एप', और 'कॉल सेंटर' जैसे चल रहे अनेक अभियानों की प्रगति का मूल्यांकन भी होगा। बैठक में पार्टी के मोर्चों के काम पर चर्चा होगी, साथ ही निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, पार्टी इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना को भी तैयार कर सकती है।।