PRESIDENT:राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दीं शुभकामनाएं, बजट पेश करने से पहले
PRESIDENT:सीतारमण ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की इजाजत के बाद ,शुरू किया बजट भाषण
सीटीटुडे । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट की कॉपी सौंपते हुए बजट पेश करने की मंजूरी ली। इस अवसर पर राष्ट्रपति मूर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाया और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज मंगलवार सुबह ट्वीट करते हुए बताया गया है, कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं हैं। इस संदेश के साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुरू किया बजट भाषण। वित्तमंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण 7वीं बार लागातर बजट भाषण पेश कर रही हैं। अपने भाषण में उन्होंने कहा महंगाई 4 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। पीएमजीकेएवाई को पांच साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
वित्त मंत्री ने विकसित भारत के लिए 9 प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयासों की घोषणा की:
कृषि में उत्पादकता और समर्थन
रोज़गार और कौशल
समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
विनिर्माण और सेवाएं
शहरी विकास
ऊर्जा सुरक्षा
बुनियादी ढांचा
नवाचार, अनुसंधान और विकास
अगली पीढ़ी के सुधार
पहली बार काम करने वाले उद्यमों को एक महीने का वेतन
वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि पहली बार काम करने वाले उद्यमों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा. पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन 15,000 रुपये तक डीबीटी किया जाएगा, पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह होगी. 210 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन, ईपीएफओ अंशदान के संबंध में निर्दिष्ट पैमाने पर प्रोत्साहन.
Newsdesk