Budget Session of Parliament: 1 फरवरी को पेश किया जाएगा अंतरिम बजट
Budget Session of Parliament: 1 फरवरी को पेश किया जाएगा अंतरिम बजट
नई दिल्ली Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 1 फरवरी को एक अंतरिम बजट भी पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह बजट मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी।
इस बार का बजट आम चुनाव से पहले पेश किया जाना है और सूत्रों के अनुसार, इसमें केंद्र सरकार की तरफ से कोई महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। यह दिलचस्प है, कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक जोरदार हंगामा हुआ था। इस अवधि में संसद के दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण कानूनों को भी पास किया गया था।
Newsdesk