Mumbai Trans Harbour Link Inauguration: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर देश के सबसे लंबे समुद्र सेतु ' मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' का करेंगे उद्घाटन
Mumbai Trans Harbour Link Inauguration: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर देश के सबसे लंबे समुद्र सेतु ' मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' का करेंगे उद्घाटन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का शिलान्यास किया था। और अब 7 सालों के बाद 12 जनवरी 2024 को आज उद्घाटन होना है । यह ब्रिज पूरी तरह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तस्वीरों को बदल कर रख देगा। इस सेतु को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर "अटल सेतु"रखा गया है। और यह एक 21.8 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला रोड ब्रिज है। इसका 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा मुंबई के समुद्र के ऊपर स्थित है, और 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर बना है।
एक 22 किलोमीटर लंबे पुल पर विभिन्न स्थानों पर टोल देने पर कुल 500 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि इस पुल का उपयोग आने और जाने के लिए किया जाता है। तो मात्र इसके लिए 375 रुपये चुकाने होंगे। वर्तमान में इस दूरी को पूरा करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इस पुल की खास बात यह है, कि यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला है। जिससे दोनों स्थानों के बीच की दूरी को सिर्फ 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। जिससेे समय की बचत होगी।
अनुमान लगाया जा रहा है, कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर रोज़ 70,000 से अधिक गाड़ियां गुजरेंगी। जिससे रोज़ टोल के माध्यम से यह लिंक 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हासिल करेगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे एक गतिविधि के रूप में प्रस्तुत किया है। इस अटल सेतु से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में यह ट्रांसपोर्ट समय को भी कम करेगा। महाराष्ट्र सरकार की उम्मीद है।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का निर्माण करने में कुल 17,840 करोड़ रुपये का खर्च आया है, और यह देश का सबसे लंबा समुद्र सेतु होगा। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज साउथ मुंबई के सेवरी में शुरू होकर एलिफेंट द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करेगा, और न्हावा शेवा के पास चिरले गांव में समाप्त होगा। जो न्हावा शेवा रायगढ़ जिले में उरन तालुका में स्थित है।
Newsdesk