PM Modi Kalaram Mandir Puja: पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में बजाई झांझ, पुजारियों ने गाए राम भजन
PM Modi Kalaram Mandir Puja: पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में बजाई झांझ, पुजारियों ने गाए राम भजन
PM Modi Kalaram Mandir Puja: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान में शामिल होंगे। उन्होंने इस 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। नासिक में एक रोड शो के बाद पीएम मोदी ने राम कथा कुंड और कला मंदिर में अनुष्ठान किया। इस अवसर पर पीएम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, और अजीत पवार के साथ श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यह मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। इस समय पीएम मोदी का भक्तिभाव भी देखा जा रहा है।
PM Modi Kalaram Mandir Puja: मंदिर में बैठे देश के प्रधानमंत्री को "झांझ नाम" नामक एक संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए देखा गया, जबकि कई पुजारियों ने राम भजन गाकर आराधना की। यहां मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'रामायण का युद्ध कांड' का खंड गाया। जिसमें भगवान राम की अयोध्या वापसी की कहानी प्रस्तुत की गई। इसे मराठी भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा था, जिसे हिंदी भाषा में पीएम मोदी तक पहुंचाया गया।यही नहीं पीएम मोदी इस समय गोदावरी नदी के तट पर रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें पारंपरिक 'पगड़ी' से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने वहां जल पूजन और आरती भी सम्पन्न की।
Newsdesk