2 भारतीय रेसलर्स की WWE में हो सकती है वापसी, एक बन चुका है वर्ल्ड चैंपियन, वहीं दूसरे ने महिला रेसलिंग में किया कमाल
चोट के बावजूद सूर्यकुमार का समय सही माना जा रहा है, क्योंकि भारत का अगला टी20I मुकाबला अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर होना है. इसके बाद भारत को घर में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भिड़ना है और फिर ऑस्ट्रेलिया का अहम दौरा भी तय है. ये सभी सीरीज 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा होंगी. इसलिए अभी सर्जरी और आराम का फैसला सूर्यकुमार के लिए दीर्घकालिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है.
आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में थे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 65.18 की औसत और 167.9 की स्ट्राइक रेट से कुल 717 रन बनाए. खास बात ये रही कि उन्होंने हर मैच में कम से कम 25 रन बनाए और इस तरह लगातार 16 पारियों में 25+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने प्लेऑफ तक का सफर तय करने में अहम भूमिका निभाई, हालांकि टीम क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से हार गई.
आईपीएल के बाद सूर्यकुमार ने मुंबई टी20 लीग में ट्रायंफ नाइट्स एमएनई के लिए भी कुछ मुकाबले खेले. हालांकि टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे सिर्फ एक मैच जीत पाई. सूर्यकुमार ने इस लीग में 122 रन जोड़े, लेकिन टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी. अब जब सूर्यकुमार अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो भारतीय फैंस और टीम मैनेजमेंट की निगाहें उनकी वापसी पर टिकी हैं. सबको उम्मीद है कि वह पूरी तरह फिट होकर लौटेंगे और टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अहम मिशन में मजबूती से लीड करेंगे.
news desk MPcg