CM डॉ यादव ने वीर जवानों का किया सम्मान,जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद्र का किया स्मरण

CM डॉ यादव ने वीर जवानों का किया सम्मान,जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद्र का किया स्मरण

भोपाल:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज महत्वपूर्ण संदेश साझा किए। उन्होंने भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर सभी वीर योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि हमारे जवानों ने सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा के समय आम लोगों तक राहत पहुंचाने में हमेशा शौर्य, साहस और त्याग के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महान साहित्यकार और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर भी अपने सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।सीएम ने न केवल देशभक्ति और सैनिकों के योगदान को सम्मान दिया बल्कि साहित्य और सामाजिक विभूतियों के योगदान को भी याद किया।