भोपाल में धर्मांतरण का खेल; : लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी महिलाएं, ऐसे सामने आई हकीकत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाओं और पुरुषों द्वारा धर्म परिवर्तन का प्रचार किया जा रहा था। इस दौरान, लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन महिलाओं और दो पुरुषों को धर्म परिवर्तन का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।
यह मामला भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। यहां तीन महिलाएं और दो पुरुष धर्म परिवर्तन के लिए प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उनकी बहस एक कारोबारी से हो गई। महिलाओं ने कारोबारी को ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने की पेशकश की, और इसके एवज में 20 लाख रुपए, अच्छे मिशनरी स्कूल में शिक्षा, मकान और अन्य जरूरत की चीजें देने की बात कही।
शिवनगर में पार्ट्स शॉप का संचालन करने वाले व्यापारी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के बाहर तीन महिलाएं और दो पुरुष हाथ में पंपलेट लिए बस्ती के लोगों को कुछ समझा रहे थे। इस दौरान एक महिला ने 20 लाख रुपए देने का प्रस्ताव रखा। महिला ने बताया कि वह खुद भी 2 महीने पहले धर्मांतरण कर चुकी है और उसे अच्छा मकान, नगद रुपए और बच्चों को निशुल्क अच्छे स्कूल में शिक्षा मिली है।
What's Your Reaction?






