Makhan Lal Chaturvedi University में हादसा : छात्र दिव्यांश तीसरी मंजिल से गिरा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने | Divyansh chouksey

बालकनी से गिरा छात्र, गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर

1 / 1

1.

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर के छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि क्लास से ब्रेक के दौरान वे बालकनी में गए थे, जहां उनका पैर फिसल गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज स्टाफ ने उन्हें तुरंत गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं — उनका ‘NCERT ज्ञान’ नाम से यूट्यूब चैनल है, जिसके 5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। सहपाठियों ने बताया कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना थी, इसमें आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है।