भोपाल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में राजभाषा पर जोरदार संदेश !
भोपाल में बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंराकस) की 83वीं अर्धवार्षिक बैठक आयोजित हुई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में बैंकिंग कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
1.
भोपाल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में राजभाषा पर जोरदार संदेश
भोपाल में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंराकस) की 83वीं अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें Central Bank of India की महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिली। बैठक में विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की प्रशासनिक संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ग्राहक संवाद और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है।
बैठक के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा वर्षभर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर हिंदी को व्यवहारिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाषा के सम्मान, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ किया गया।

news desk MPcg