90 हजार लोगों को 900 करोड़ की सौगात, CM योगी ने किया DBT ट्रांसफर !

लखनऊ : मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 90,000 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹900 करोड़ की पहली किस्त जारी की।

90 हजार लोगों को 900 करोड़ की सौगात, CM योगी ने किया DBT ट्रांसफर  !

लखनऊ : मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 90,000 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹900 करोड़ की पहली किस्त जारी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पिछली सरकारों में पाले गए माफियाओं ने गरीबों का हक छीना और जमीनों पर कब्जा किया, लेकिन अब उन्हीं जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर आवास में शौचालय, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 62 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल चुका है। उन्होंने “25 करोड़ जनता ही परिवार” की नीति को दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे प्रदेश ‘बीमारू’ छवि से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के मकानों का 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो जाए, उन्हें तुरंत अगली किस्त जारी की जाए ताकि निर्माण कार्य में तेजी आए। साथ ही सस्ती और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने और हर घर पर योजना का उल्लेख करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि माफिया से मुक्त कराई गई जमीनों पर हाईराइज आवास विकसित किए जाएंगे। इन योजनाओं में गरीबों के साथ-साथ शिक्षकों, डॉक्टरों, वकीलों और पत्रकारों को भी शामिल करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की संवेदना गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के साथ है। आवास के साथ-साथ राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे लोगों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 90,000 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹900 करोड़ की पहली किस्त जारी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पिछली सरकारों में पाले गए माफियाओं ने गरीबों का हक छीना और जमीनों पर कब्जा किया, लेकिन अब उन्हीं जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।