Ram Lalla's Idol in Garbhagriha: आज गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, रामयंत्र पर स्थापित होगी प्रभु राम की प्रतिमा
Ram Lalla's Idol in Garbhagriha: आज गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, रामयंत्र पर स्थापित होगी प्रभु राम की प्रतिमा
Ram Lalla's Idol in Garbhagriha: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या राम मंदिर में अब तक के 500 वर्षों के इंतजार के बाद अब खत्म होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा पूजन के तीसरे दिन जिसे आज मनाया जा रहा है,आज प्रभु श्रीराम की नवनिर्मित मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा। अयोध्या में 18 जनवरी को भगवान रामलाल की प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने की इस महत्वपूर्ण क्रिया के लिए विशेष रूप से रामयंत्र का आयोजन हुआ है। इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1.20 से 1.28 के बीच चयनित किया गया है। सभी 131 वैदिक पंडित दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि के गर्भगृह में पहुंचेंगे। और इस मुहूर्त में मूर्ति की स्थापना के लिए पूजन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। इस श्रृंगार यात्रा में 24 अलग-अलग पद्धतियों से पूजन प्रक्रिया का आयोजन होगा। जिससे यह महत्वपूर्ण और साकार घटना भगवान राम के भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव बनेगी।
17 जनवरी को पहले ही दिन रामलला की नई मूर्ति जिसका वजन 200 किलो है, गर्भगृह में स्थापित होने का आयोजन किया गया था। इस विशेष क्षण में मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर के परिसर में ले जाया गया था। हालांकि मूर्ति की भार के कारण इसे परिसर में भ्रमण कराना मुश्किल था, इसलिए रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति को उसकी जगह पर लाकर परिसर में घुमाया गया। बुधवार को एक भव्य जलयात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान श्री रामलला जी की मूर्ति की शोभायात्रा उत्साह से सम्पन्न हुई।
Ram Lalla's Idol in Garbhagriha:अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसे भारत के इतिहास में एक सुनहरे दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा। 2024 के इस दिन अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे। जिसे रामभक्त समस्त देशवासियों के साथ मिलकर बहुत कम समय में देख पाएंगे। इस ऐतिहासिक पल का स्वागत समृद्धि, हर्ष, और उत्साह से हो रहा है। आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकेंड का वक्त है, जिसमें राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। 22 जनवरी 2024 को12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब प्राण प्रतिष्ठा का विशेष मुहूर्त होगा। रामभक्तों और देशवासियों का बेताब इंतजार खत्म होकर, इस अद्वितीय क्षण का समर्पण और आदर के साथ होगा।
Newsdesk