Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में जलाई गई 108 फुट लंबी अगरबत्ती

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में जलाई गई 108 फुट लंबी अगरबत्ती

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में जलाई गई 108 फुट लंबी अगरबत्ती

Ram Mandir Inauguration: मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महंत नृत्य गोपाल दास ने गुजरात से यहां 108 फुट लंबी अगरबत्ती लाई और उसे जलाया। दास ने श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए अगरबत्ती को जलाया। इस अगरबत्ती की सुगंध का दावा किया जा रहा है कि यह 50 किमी तक दूर तक महकेगी। इस अगरबत्ती की चौड़ाई लगभग साढ़े तीन फुट है और इसका वजन 3,610 किलोग्राम है। जिसे गुजरात के वडोदरा से यहां लाया गया है।

अगरबत्ती को तैयार करने के लिए गाय के गोबर, घी, सार, फूलों के अर्क, और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सुगंध लगभग डेढ़ महीने तक बनी रहती है। श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होगी।