46 पारियों में 10 सेंचुरी पार्टनरशिप, गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने रचा नया इतिहास
IPL 2026 में एक नई ओपनिंग जोड़ी ने क्रिकेट जगत को अपनी तरफ देखने पर मजबूर कर दिया है। Shubman Gill और Sai Sudharsan अब सिर्फ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ नहीं रहे, बल्कि रिकॉर्ड मशीन बन चुके हैं।
अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को 89 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह CSK की IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार साबित हुई। लेकिन मैच की असली कहानी गिल और सुदर्शन की साझेदारी रही।
गिल और सुदर्शन पहुंचे दिग्गजों के क्लब में
दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में 10वीं बार शतकीय साझेदारी की। इस उपलब्धि के साथ यह युवा भारतीय जोड़ी अब Virat Kohli-AB de Villiers, Babar Azam-Mohammad Rizwan और Chris Gayle-कोहली जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गई है।
सबसे खास बात यह रही कि गिल और सुदर्शन ने सिर्फ 46 पारियों में 10 सेंचुरी पार्टनरशिप पूरी कर ली। इससे पहले सबसे तेज रिकॉर्ड क्रिस गेल और विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 63 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सबसे तेज 10 सेंचुरी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
इस मैच में Shubman Gill ने अपने टी20 करियर के 6000 रन भी पूरे किए। उन्होंने केवल 185 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए।
IPL इतिहास में बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी गिल और सुदर्शन ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। दोनों अब 1942 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने Virat Kohli और Faf du Plessis की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में अभी भी David Warner और Shikhar Dhawan की जोड़ी 2220 रन के साथ शीर्ष पर मौजूद है।
वहीं दूसरी ओर Anshul Kamboj के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 34 छक्के खाने वाले गेंदबाज़ बन गए गुजरात की यह युवा जोड़ी अब सिर्फ मैच नहीं जिता रही, बल्कि IPL के रिकॉर्ड बुक में अपना नया अध्याय भी लिख रही है।
news desk MPcg