Himachal Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित, क्रॉस वोटिंग के कारण स्पीकर ने लिया एक्शन

Himachal Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित, क्रॉस वोटिंग के कारण स्पीकर ने लिया एक्शन

Himachal Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित, क्रॉस वोटिंग के कारण स्पीकर ने लिया एक्शन

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के स्पीकर सतपाल पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। इन विधायकों ने दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को आकर्षित किया। और उन्हें अपने खिलाफ घोषित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप ये छह लोग अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे। स्पीकर सतपाल पठानिया ने बताया कि विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विधानों का उल्लंघन करते हुए चुनाव लड़ा, और पार्टी के पक्ष में वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के तहत शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली।  जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव में कांग्रेस के पास थे 40 विधायक और बीजेपी के पास 25 विधायक थे। उसके पास 10 वोट कम थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी को 3 निर्दलीयों का समर्थन भी था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी समर्थन में वोट दिया। साथ ही निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का साथ दिया।जिससे दोनों पार्टियों में वोटों के लेकर समानता की स्थिति आ गई। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर कुल 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।जिससे बीजेपी को 9 विधायकों का समर्थन मिला। आपको बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 34-34 वोट मिले है। जिसके बाद फैसले के लिए टॉस किया गया। इसमें बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना पड़ा।