Mp News: डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर पीएम ने जताया दुख.. मुआवजे की घोषणा की
Mp News: डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर पीएम ने जताया दुख.. मुआवजे की घोषणा की
डिंडोरी। Mp News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के मौत के लिए दुख जताया और मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। डिंडोरी जिले में बुधवार रात एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। दरअसल देर रात चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। जिसके बाद वाहन 40-50 फुट गहरी घाटी में गिर गया था। इस घटना पर प्रधानमंत्री ने अपने एक पोस्ट में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जारी किये एक बयान में कहा, "इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।" पीएमओ ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने के साथ घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Newsdesk