OTT ऐप्स पर बच्चों की सेफ्टी कैसे रखें, Netflix और Prime Video में ये जरूरी सेटिंग्स जरूर ऑन करें

OTT ऐप्स पर बच्चों की सेफ्टी कैसे रखें, Netflix और Prime Video में ये जरूरी सेटिंग्स जरूर ऑन करें

आजकल बच्चे OTT platforms पर काफी समय बिताते हैं, लेकिन सही सेटिंग्स न होने पर वे अनचाहे या एडल्ट कंटेंट के संपर्क में आ सकते हैं। ऐसे में पैरेंटल कंट्रोल और सेफ्टी सेटिंग्स को एक्टिव करना बेहद जरूरी हो जाता है।

बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बनाएं

अधिकतर OTT प्लेटफॉर्म्स में बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बनाने का विकल्प होता है, जिससे सिर्फ उम्र के अनुसार कंटेंट ही दिखाया जाता है।

PIN लॉक और प्रोफाइल सिक्योरिटी

अकाउंट में PIN लॉक लगाकर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि बच्चे एडल्ट प्रोफाइल या कंटेंट तक पहुंच न सकें।

पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग्स जरूरी

Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल कंट्रोल्स के जरिए उम्र के अनुसार कंटेंट लिमिट सेट की जा सकती है।

Amazon Prime Video में खास सेटिंग्स

Amazon Prime Video में पेरेंट्स को पिन-बेस्ड परचेज सिक्योरिटी, उम्र के अनुसार कंटेंट कैटेगरी और रिस्ट्रिक्शन ऑन करना चाहिए ताकि बच्चे अनजाने में कोई भी खरीदारी या एडल्ट कंटेंट एक्सेस न कर सकें।

Netflix में सेफ्टी फीचर्स

Netflix में Kids प्रोफाइल, प्रोफाइल लॉक और मैच्योरिटी रेटिंग्स जैसी सुविधाएं बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी हैं। अगर पैरेंट्स सही सेटिंग्स का इस्तेमाल करें तो बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षित रखा जा सकता है और अनचाहे कंटेंट से बचाया जा सकता है।