अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन ! ईरान पर अमेरिकी हमला, होर्मुज में फिर जंग की आहट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन ! ईरान पर अमेरिकी हमला, होर्मुज में फिर जंग की आहट

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संदेश दिया कि अमेरिकी सेना पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और रडार केंद्रों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान ने इन हमलों का कड़ा जवाब देने की चेतावनी देते हुए पलटवार की कसम खाई है। इस घटनाक्रम के बाद तेहरान समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

दुनिया की नजर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में बढ़ता सैन्य तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा असर डाल सकता है।

हालांकि, दोनों देशों के दावों और सैन्य कार्रवाई से जुड़ी कई जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। लेकिन इतना तय है कि अगर हालात नहीं संभले तो मिडिल ईस्ट में एक बड़े संघर्ष की आशंका और गहरा सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।