मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट, देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की गई मांग
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और इस्लाम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने देर रात ओल्ड सिटी में प्रदर्शन किया और नामजद एफआईआर व सख्त कार्रवाई की मांग की।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दी चेतावनी
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन की शिथिल रवैये को लेकर खुली चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई और उनके घर नहीं तोड़े गए, तो पूरे भोपाल को बंद कर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.
पुलिस ने किया धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज
हैरान करने वाली बात यह कि घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया है. वहीं, नौजवान से मारपीट करने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज की गई है. मंगलवार (12 मई) को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के नौजवानों और दूसरे लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे.
प्रदर्शनकारियों ने कहा सिर्फ मामला दर्ज कर लेना काफी नहीं है
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सिर्फ मामला दर्ज कर लेना काफी नहीं है, बल्कि आरोपियों के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए जैसी दूसरे मामलों में देखने को मिलती है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि नौजवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. उनका कहना था कि अगर 72 घंटे के भीतर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो भोपाल बंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर दिखाई दिया माहौल गर्म
पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म दिखाई दिया. स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि हालात नियंत्रण में बने रहें. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि पीड़ित के साथ हुई मारपीट सिर्फ एक शख्स पर हमला नहीं, बल्कि मजहबी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है. इसी वजह से समुदाय के भीतर लगातार नाराजगी बढ़ रही है.
धर्म जानते ही पीटना शुरू ही किया पीटना शुरू
आपको बता दें, बीते दिनों भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मुस्लिम समुदाय का एक नौजवान अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा. प्रेमिका का ताल्लुक हिंदू समुदाय से था. हिंदूवादी संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पीड़ित नौजवान से पूछताछ की, और उसका धर्म जानते ही पीटना शुरू कर दिया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम नौजवानों को पीटना शुरू कर दिया और सरेराह उसकी परेड निकाली.
चेहरे पर स्याही पोत कर निकाला था जुलूस
इतना ही नहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मुस्लिम नौजवान के साथ मारपीट करते हुए अर्धनग्न कर चेहरे पर स्याही पोत कर जुलूस निकाला. इस घटना की वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित मुस्लिम नौजवान को अर्धनग्न कर धार्मिक नारा लगाते हुए "जय श्रीराम" के नारे लगाए, और लगातार उसको पीटते रहे.
news desk MPcg