माता-पिता के विवाद से परेशान छात्र ने दी जान, मोबाइल लेकर कमरे में गया था 13 वर्षीय बच्चा

माता-पिता के विवाद से परेशान छात्र ने दी जान, मोबाइल लेकर कमरे में गया था 13 वर्षीय बच्चा

माता-पिता के विवाद से परेशान छात्र ने दी जान, मोबाइल लेकर कमरे में गया था 13 वर्षीय बच्चा
अनूपपुर में कक्षा 6वीं के छात्र की मौत, बहन के जन्मदिन पर उठी छोटे भाई की अर्थी; पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जिस दिन घर में बड़ी बहन का जन्मदिन था, उसी दिन छोटे भाई की अर्थी उठ गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया सामने आया है कि छात्र माता-पिता के बीच चल रहे विवाद और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर परेशान था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मोबाइल लेकर कमरे में गया, फिर बाहर नहीं निकला

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय छात्र घर में मौजूद था। सुबह उसके दादा टहलने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान बच्चा मोबाइल लेकर एक कमरे में चला गया।

काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

परिजनों ने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो छात्र सीलिंग पाइप में बहन के स्कार्फ से फंदे पर लटका हुआ मिला।

परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल और पारिवारिक तनाव की दिशा में जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल इस्तेमाल और पारिवारिक तनाव जैसे पहलुओं को देखा जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्र ने मोबाइल पर क्या देखा था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।

परिवार में पसरा मातम

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।।