अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- इन लोगों ने बाबासाहेब का अपमान किया

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस पर हमला बोला है उन्होंने कहा- इन लोगों ने बाबासाहेब का अपमान किया है

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला  हमला कहा- इन लोगों ने बाबासाहेब का अपमान किया

कांग्रेस लगातार बीजेपी पर संविधान बदलने का आरोप लगाती रही है. इस पर जवाब देने के लिए बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुद आगे आए हैं. नागपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के संविधान बदलने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर का तिरस्कार करने का आरोप लगाया है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान एक या दो बार नहीं, बल्कि 62 बार संविधान को अपनी सहूलियत के अनुसार संशोधन किया. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी-भी बाबासाहेब आंबेडकर को भारत रत्न देने की जहमती  नहीं उठाई. बीजेपी जब सत्ता में आई, तो बाबासाहेब को भारत रत्न दिया गया, जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आता है.

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर की राजनीति में भूमिका को शून्य करने के लिए उन्हें चुनाव में पराजित करवाया। इसके अलावा उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा बीजेपी द्वारा उठाए गए कई कदमों को कांग्रेस संविधान के साथ खिलवाड़ बता रही है। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को जब केंद्र सरकार ने निरस्त किया तो कांग्रेस ने इसे संविधान के साथ खिलवाड़ बताया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए नागरिकता संशोधन कानून को भी कांग्रेस ने संविधान की मूल आत्मा के साथ खिलवाड़ बताया था।