भोपाल समेत कई जिलों में रविवार से करवट ले सकता है मौसम

भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर सहित कई शहरों में रविवार से दिन का तापमान बढ़ने की संभावना

भोपाल समेत कई जिलों में रविवार से करवट ले सकता है मौसम

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से कई किसान परेशान है वही बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आइ है.बता दे बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रायसेन में 24.2, नर्मदापुरम में 15.6, पचमढ़ी में 13.2, छिंदवाड़ा में 12.4, उज्जैन में आठ, दमोह में आठ, भोपाल में 7.5, रतलाम में 7.2, बैतूल में 5.2, खंडवा में पांच, सिवनी में 2.2, सागर में दो, उमरिया में 1.8, इंदौर में 0.8, गुना में 0.2 एवं सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी इंदौर संभाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। रविवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है। उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा का दौर बना हुआ है। बादल बने रहने और वर्षा होने के कारण सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम पर बना हुआ है। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के तट से दूर चले की संभावना है। जिसके चलते रविवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार भी है।