Delhi Liquar Policy Case: ED के समन की अनदेखी पर कोर्ट का आदेश, 16 मार्च को होना पड़ेगा पेश 

Delhi Liquar Policy Case: ED के समन की अनदेखी पर कोर्ट का आदेश, 16 मार्च को होना पड़ेगा पेश 

Delhi Liquar Policy Case: ED के समन की अनदेखी पर कोर्ट का आदेश, 16 मार्च को होना पड़ेगा पेश 

नई दिल्ली।Delhi Liquar Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गले पर लगातार तलवार लटक रही है। लगातार ईडी के समन को अनदेखा करने करने के बाद अब ईडी कोर्ट में 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। दरअसल दूसरी शिकायत के तहत केजरीवाल को इस समस्या का सामना करना पड़ कहा है। दिल्ली के शराब घोटाला मामले मे ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई दूसरी शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को पेश होने का आदेश दिया है। जिसके कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में नई शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों के अनुसार नई शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी द्वारा केजरीवाल को भेजे गए समन संख्या 4 से 8 का पालन नहीं करने से जुड़ी है। ईडी ने इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी। क्योंकि सीएम केजरीवाल जारी किए गए पहले तीन समन पर पेश नहीं हुए थे। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई थी। लेकिन सोचने वाली बात यह है। कि ईडी की पहली शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 16 मार्च को समन दिया था। वहीं इस दूसरी शिकायत पर भी कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को उसी दिन पेशी के लिए बुलाया है। वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल ने ईडी के इन सभी आठ समनों को अवैध बताते हुए 12 मार्च के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पूछताछ की जा सकती है।