Janhvi Kapoor: बर्थडे पर जान्हवी का फैंस को तोहफा, रामचरण के साथ ‘आरसी 16’ में आयेंगी नजर

Janhvi Kapoor: बर्थडे पर जान्हवी का फैंस को तोहफा, रामचरण के साथ ‘आरसी 16’ में आयेंगी नजर

Janhvi Kapoor: बर्थडे पर जान्हवी का फैंस को तोहफा, रामचरण के साथ ‘आरसी 16’ में आयेंगी नजर

मुंबई।Janhvi Kapoor:  बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। जान्हवी ने बेहद ही कम समय में दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। जिसके कारण जान्हवी इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आयेंगी।क्योंकि जान्हवी अब साउड इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं।जी हां जान्हवी कपूर दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘आरसी 16’ में नजर आयेगी।आपको बता दें कि आज जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। इस खास दिन पर जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आयेंगी। यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। इस फिल्म के लेखक सुकुमार है। और संगीतकार एआर रहमान है।

आपको बता दें कि 'आरसी 16' से पहले जान्हवी 'देवरा' में नजर आएंगी। यह फिल्म10 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए जान्हवी ने तेलुगु भाषा भी सीखी है। फिल्म में जान्हवी और जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।