Mp News: सपा और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Mp News: सपा और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Mp News: सपा और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।ये जानकारी भाजपा की ओर से दी गई। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज गुनौर से सपा यानि की समाजवादी पार्टी की अमिता बागरी, कांग्रेस जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गोविंद सिह सोंलकी, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष बसंतप्रताप सिंह एवं प्रशांत भार्गव ने भाजपा की विचारधारा और पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग के प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी उपस्थित रहे।