मध्यप्रदेश में शासन के स्तर पर नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
ईरान में रविवार को हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मृत्यु हो गई थी। राष्ट्रपति रायसी और विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को पूर्वी अजरबैजान के ईरानी प्रांत के घने जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।जिसके कारण आज मध्य प्रदेश शासन ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जिन भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्र ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं राज्य में शासकीय स्तर पर मनोरंजन के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।
आपको बता दे राष्ट्रपति रायसी अजरबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए रविवार सुबह पूर्वी अजरबैजान प्रांत की यात्रा की थी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति रायसी वापस लौट रहे थे और घना कोहरा छाये रहने से हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई।हेलीकॉप्टर सुंगुन नामक तांबे की खदान के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में जोल्फा और वरजक़ान के बीच स्थित है और तबरीज़ शहर से लगभग 70 किमी से 100 किमी दूर है, जो ईरान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और वह शहर भी है जहाँ ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री जा रहे थे।
Newsdesk