शहनाज गिल और राजकुमार राव के गाने 'सजना वे सजना' पर फिदा हुए फैन्स
राजकुमार राव और शहनाज गिल का म्यूजिक वीडियो 'सजना वे सजना' रिलीज हो चुका है। शहनाज के फैन्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। यह शहनाज का पहला आइटम सॉन्ग है
इन दिनों राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। उसी फिल्म का नया गाना 'सजना वे सजना' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें राजकुमार राव और शहनाज गिल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने में शहनाज गिल अपने सेक्सी ठुमकों से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं, जबकि राजकुमार राव अपने चार्म से गाने में चार चांद लगा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, और इसमें राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. गाने के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है.
आपको बात ये पहला मौका है जब शहनाज गिल किसी फिल्म में आइटम सॉन्ग में नजर आई हों। इस गाने को आवाज दी है सुनिधि चौहान और दिव्या कुमार ने। लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। फैन्स को शहनाज का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। फैन्स ने कहा है- मूवी का सबसे हिट गाना होने वाला है ये। एक और ने कहा- हमारी सना इस गाने में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक और ने कहा- शहनाज के मूव्स किलिंग हैं। एक और फैन ने लिखा- शहनाज ने शानदार काम किया है, एक्सप्रेशंस, बॉडी स्ट्रक्चर, ड्रेसिंग, मेकअप सबुकछ जबरदस्त है। काफी लोगों ने यही कहा है कि ये गाना इस सीजन का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग होनेवाला है।'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
Newsdesk