जहां से गुजरना था सिंधिया का काफिला, वहां अचानक से लग गई आग,जाने क्या है मामला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले के गुजरने से कुछ समय पहले शिवपुरी के टोल प्लाजा पर आग लग गई।

जहां से गुजरना था सिंधिया का काफिला, वहां अचानक से लग गई आग,जाने क्या है मामला

 शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना के मुडखेड़ा टोल प्लाजा पर एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि एक कंटेनर के केबिन में अचानक आग भड़कने से टोल प्लाजा के टोल बूथ तक आग पहुंच गई.  वही आस-पास मौजूद तमाम चीजें आग की चपेट में आ गई धूं-धूं कर जलने लगी लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत दमकल की मदद से  आग पर काबू पाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब एक कंटेनर टोल कटाने के लिए मुडखेड़ा टोल प्लाजा पर रुका था. तभी अचानक कंटेनर के केबिन में आग भड़क उठी, जिसने जल्द ही पास के टोल बूथ को भी अपनी चपेट में ले लिया. 

मामले में सबसे महत्त्वपूर्ण बात है कि घटना के समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था, जिसके चलते VIP मूवमेंट के तहत पुलिस बल पहले से तैनात था.गनीमत रही कि VIP मूवमेंट के कारण पुलिस और फायर ब्रिगेड पहले से सतर्क थे. उन्होंने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया. इसके बाद क्रेन की मदद से जलते हुए कंटेनर को हटाया गया, जिससे टोल प्लाजा पर यातायात फिर से सामान्य हो सका.