Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट फाइनल.... एक-दो दिनों में होगी जारी
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट फाइनल.... एक-दो दिनों में होगी जारी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 100 उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की। कल देर रात तक बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े अधिकारी शामिल थे। अनुमान लगाया जा रहा है। कि बीजेपी की पहली लिस्ट में 100 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। जो कि एक-दो दिनों में जारी हो सकती है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी (वाराणसी) अमित शाह (गांधीनगर), राजनाथ सिंह (लखनऊ) जैसे हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी मैदान में उतारा जा सकता है। जहां वर्तमान में सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं। तमिलनाडु में बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई को मैदान में उतारे जाने की संभावना है। तेलंगाना में बीजेपी के मौजूदा सांसदों बांदी संजय, जी किशन रेड्डी और अरविंद धर्मपुरी को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। यहीं नहीं बीजेपी अपने लोकप्रिय चेहरों के साथ -साथ नए चेहरों को भी मौका देने की योजना बना रही है। जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी। बीजेपी कई महिला चेहरों और नए उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित करेगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। कमजोर सीटों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों को आम चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है। जैसे भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया।
Newsdesk