रायपुर में पूर्व जाॅइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत

रायपुर में पूर्व जाॅइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पूर्व जॉइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहा उनकी मृत्यु हो गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग नौ बजे कलेक्टर वर्मा अपने दो पहिया वाहन से रिंग रोड नंबर एक पर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी थी। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश वर्मा को अस्पताल में छोड़ने वाले शासकीय गाड़ी में आये थे। 

बता दे आज कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा का  महादेव घाट श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्मा जी की बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी। जिसके बाद वर्मा को सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।