दिनेश कार्तिक ने आईपीएल को कहा अलविदा

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल को कहा अलविदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024  में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स  और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुके बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना टूट गया. मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम के साथी खिलाड़ियों से गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास का हिंट दे दिया है. हालांकि द‍िनेश कार्तिक की ओर से इस बात का ऐलान नहीं हुआ.

अपने 16 साल के आईपीएल कॅरियर में दिनेश कार्तिक ने 6 आईपीएल टीमों की तरफ से खेला. दिनेश कार्तिक ने एल‍िम‍िनेटर मुकाबले के बाद ज‍िस तरह से टीम के साथ‍ियों से मिले और दर्शकों का अभ‍िवादन किया, उससे यह तय हो गया है कि अब दिनेश कार्तिक के आईपीएल सफर खत्म हो गया है.