प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में किया रोड शो

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में सिरसा से पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए आज को एक रोड शो किया.

प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में किया रोड शो

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार प्रसार के दौरान आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा 25 मई को होने वाले मतदान में सिरसा से पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए एक रोड शो किया.यह रोड शो लगभग एक घंटे तक चला. इस दौरान प्रियंका ने शैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया.

बता दे यह हरियाणा में उनका पहला ऐसा चुनावी कार्यक्रम था. जहा पार्टी  के झंडे लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाए और प्रियंका पर फूलों की वर्षा की. यह रोड शो लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुआ.