Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule: चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule: चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule: चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली।Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule : लोकसभा चुनाव के चलते सभी दल जोरशोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इस बीच आज चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान भी कर दिया।  इसके साथ ही आज से देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। आपको बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। आपको बता दें कि मतगणना चार जून को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी है। चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। और 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। 1.5 करोड़ पोलिंग और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। चुनाव तकरीबन 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा। 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जिन्हें 18 से 29 साल के वोटर्स में गिना जाता है। लिंग और वर्ग के आधार पर आयोग ने वोटर्स की सूची तैयार की है। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वोटर्स और दिव्यांग वोटर्स को उनके घर से वोट के लिए फॉर्म भेजा जाएगा।

19 अप्रैल: पहले चरण का मतदान  (21राज्य) (102 सीटें)

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा

26 अप्रैल: दूसरे चरण का मतदान मतदान (राज्य 13)(लोकसभा सीटें 89)

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।

 7 मई: तीसरे चरण का मतदान (राज्य12) (सीटें 94)

तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा।

13 मई: चौथे चरण का मतदान (राज्य10) (लोकसभा सीटें 96)

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा।

20 मई: पांचवें चरण का मतदान (राज्य 8)(सीटें49)

पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा। 

25 मई: छठे चरण का मतदान(राज्य 7) (लोकसभा सीटें 57)

छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। 

1 जून: सातवें चरण का मतदान(राज्य 8) (लोकसभा सीटें 57)

सातवें चरण का मतदान1 जून को होगा।