loksabha election: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़का विपक्ष, आप नेताओं ने जताई सुरक्षा की चिंता

loksabha election: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़का विपक्ष, आप नेताओं ने जताई सुरक्षा की चिंता

loksabha election: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़का विपक्ष, आप नेताओं ने जताई सुरक्षा की चिंता

नई दिल्ली।loksabha election: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद से ही विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा....

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा... डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत देश की सभी ऐजेंसियों पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था। तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा

वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।  

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा...

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा  चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टारेगट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न पीएम को शोभा देता है। न उनकी सरकार को। इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है।

राघव चड्ढा ने कहा..

वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, जिस व्यक्ति ने दिल्ली के लाखों बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा दी, दिल्ली के बड़े बुजुर्गों को बेहतरीन और मुफ्त इलाज दिया, मुफ्त बिजली दी, घर-घर पानी पहुंचाया उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल एक विचार का नाम है और विचारधारा का नाम है। एक केजरीवाल गिरफ्तार होगा तो लाखों केजरीवाल खड़े होंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद, ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद। भाजपा जानती है कि वो फिर दोबारा सत्ता में नहीं आने वाली, इससे वो विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है। ये गिरफ़्तारी एक नई जन-क्रांति को जन्म देगी।

आप नेता आतिशी ने एक्स पर लिखा..

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने सीएम केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता जताई है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।