पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर व राजस्थान में करेंगे दौरा जान जान तक सुनाएंगे अपनी हुंकार

जम्मू कश्मीर व राजस्थान में आज PM नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे,साथ ही राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे.

पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर व राजस्थान में करेंगे दौरा जान जान तक सुनाएंगे अपनी हुंकार

लोक सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपनी-अपनी कमर कस चुकी है.इस बीच PM मोदी एक पर एक रैलिया कर रहे है और अपने विरोधी पर तीखा प्रहार कर रहे है,इसी कड़ी में आज PM नरेंद्र मोदी  आज जम्मू कश्मीर व राजस्थान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।साथ ही PM मोदी राजस्थान में एक रोड  शो भी करेंगे। 

बता दे चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री एक बार फिर अब्दुल्ला, मुफ़्ती और गांधी परिवार पर निशाना साधेंगे. अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल भी पूछेंगे और उनके कार्यकाल में राज्य की बदलती तस्वीर एवं छवि की भी बात करेंगे।

बता दे जम्मू कश्मीर के बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।

गौरतलब हो की कसभा चुनाव अप्रैल और मई 2024 तक होना है.लोक सभा चुनाव के लिए मतदान कुल सात फेजो में होगा।