मोहन यादव आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

मोहन यादव आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।वह आज बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड के दौरे पर रहेंगे. और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।दोपहर लगभग डेढ़ बजे उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में रोड शो करेंगे।

जिसके बाद शाम को मुख्यमंत्री झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह से वह रवाना होकर शाम सात बजे वे देवघर में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।