कौन सी तारीख को पेस होगा बजट? इन 3 तारीखों की हो रही चर्चा , 24 जून से शुरू होगा लोकसभा सत्र
केंद्र सरकार पूर्ण बजट 1 जुलाई को संसद में पेश कर सकती है. क्योंकि, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा जो 3 जुलाई तक चलेगा.
मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद सबकी निगाहें एक नई चुनौती पर टिकी हैं जो है देश का बजट! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 में वित्त मंत्रालय की कमान संभाली है और अब '100 दिन का एक्शन प्लान' शुरू हो चुका है. इसके साथ ही, बजट तैयार करने की कवायद भी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार पूर्ण बजट 1 जुलाई को संसद में पेश कर सकती है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा. जबकि, राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं. क्योंकि, 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा था कि हम पूर्ण बजट जुलाई में लाएंगे.
बजट की तारीख को लेकर जो चर्चाएँ हो रही हैं, उनमें एक खास बात है. सूत्रों का मानना है कि सरकार जुलाई के तीसरे हफ़्ते में बजट पेश करने पर विचार कर रही है. इस मामले में 22 जुलाई सबसे ज़्यादा मुनासिब तारीख है, क्योंकि संसद का दूसरा चरण 22 जुलाई से शुरू होगा और बजट पेश करने के साथ ही संसद का सत्र शुरू हो सकता है. हालांकि, इसके अलावा 1 जुलाई और 8 जुलाई को भी बजट पेश किए जाने की संभावना है.अगर बजट 1 जुलाई को पेश किया जाता है, तो यह ज़्यादा मुनासिब लगता है क्योंकि संसद का सत्र 3 जुलाई तक चलना है. इस स्थिति में, सरकार 8 जुलाई तक अलग से बजट पेश करने का इंतज़ार नहीं करेगी. तीनों तारीखों में एक खास बात है - तीनों सोमवार को हैं.
Newsdesk