सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह अब दिल्ली में बीजेपी का घेराव करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव में सपा 37 सीटें जीतकर यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. खुद अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से बड़ी जीत हासिल की है. वह लखनऊ की बजाय दिल्ली में बीजेपी में  का घेराव करेंगे. वहीं, वह विधायकी छोड़ने के साथ ही अखिलेश को अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्तीफा देना होगा. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव सदन में विपक्ष के नेता के रूप में पीडीए फॉर्मूले के तहत शिवपाल यादव, इंद्रजीत सरोज और कमाल फारुखी पर दांव लगा सकते हैं.

अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता छोड़ते के पीछे लोकसभा उपचुनावों में सपा का खराब ट्रैक रिकॉर्ड भी एक वजह हो सकता है. 2019 से 2024 के चुनाव तक की ही बात करें तो अधिकतर उपचुनाव में सपा के उम्मीदवारों को मात मिली है. 2022 के यूपी चुनाव में करहल से विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद  अखिलेश और रामपुर से निर्वाचन के बाद आजम खान ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अखिलेश 2019 में आजमगढ़ सीट से संसद पहुंचे थे.