Lok Sabha Election 2024 : खरगे ने अपनी पारंपरिक सीट से दामाद को मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024 : खरगे ने अपनी पारंपरिक सीट से दामाद को मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024 : खरगे ने अपनी पारंपरिक सीट से दामाद को मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024: बीते गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी गई थी। जिसमें खरगे का नाम नहीं था। जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के मल्लिकार्जुन खरगे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते है। इसी कारण खरगे ने अपनी पारंपरिक सीट गुलबर्गा से दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को मैदान में उतारा है। 

प्रियांक खरगे भी नहीं लड़ना चाहते चुनाव

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को लोकसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं थी। वर्तमान में गुलबर्गा में चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। और कर्नाटक सरकार में मंत्री पद पर हैं। इसलिए कांग्रेस ने खरगे के दामाद को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वे कर्नाटक की पारंपरिक सीट गुलबर्गा से 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राज्यसभा का कार्यकाल खत्म न होना है कारण

खरगे को टिकट न देने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कहा कि खरगे के पास पार्टी का बहुत काम हैं। क्योंकि उनके पास कई जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी मामलों के प्रबंधन के अलावा उन्हें इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ समन्वय करना होगा। साथ ही राज्यसभा में उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है।

चुनाव लड़ने को दामाद भी इच्छुक नहीं थे 

आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद डोड्डामणि एक व्यवसायी होने के साथ -साथ शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन भी करते हैं। सूत्रों की मानें तो वह भी चुनाव लड़ने का तैयार नहीं है। लेकिन ससुर और कांग्रेस के समझाने पर उन्होंने बात मान ली। उन्होंने अपने ससुर खरगे के चुनावी अभियानों के प्रबंधन और रणनीति बनाने में हमेशा पर्दे के पीछे से ही काम को अंजाम दिया है।