पश्चिम बंगाल में चार रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के चार लोकसभा सीटों पर रैलियों को संबोधित करेंगे ।
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान शुरू हो चुके है इसी बिच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के चार लोकसभा सीटों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दे मोदी शनिवार रात बंगाल पहुंचे और हवाई अड्डा से सीधे राजभवन गए, जहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब हो कि इस महीने में 9 दिन की अवधि में मोदी दूसरी बार बंगाल पहुंचे है वह है रैलियों को संबोधित किए । राज्य में आठ लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान सोमवार को होना है। पश्चिम बंगाल की अपने दूसरे दौरे में प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चार रैलियां करेंगे। जो की बैरकपुर, पंचला, चिनसुराह और पुरसुरा में होगा।
आपको बता दे मोदी आज सुबह 11:30 बजे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के समर्थन में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किए । इसके बाद अपराह्न एक बजे हुगली में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के लिए वोट मांगें।उसके बाद वह आरामबाग में अपराह्न 2:30 बजे बीजेपी उम्मीदवार अरूप कुमार के लिए प्रचार करेंगे और शाम चार बजे हावड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। मोदी हावाड़ा के पंचला में रथिन चक्रवर्ती और अरुण उदय पाल चौधरी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले तीन मई को प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर में रैलियों को संबोधित किया था।
उल्लेखनीय है कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा उनमें बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम शामिल हैं।
Newsdesk