रायसेन में सड़क हादसे में भाजपा नेता की मृत्यु

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मृत्यु हो गयी है।

रायसेन में सड़क हादसे में भाजपा नेता की मृत्यु

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी  के एक नेता की मृत्यु हो गयी है।बता दे रायसेन जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश किरार कल देर रात्रि उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे,  तभी विदिशा रोड पर खनपुरा के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गयी। पंचर बनवाने के लिए जब वह कार से उतरे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने के उनको तुरंत अस्पताल  लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई है।  

 आपको बता दे टक्कर इतनी जोरदार थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी समेत घटना स्थल के पास स्थित एक गड्ढे में जा गिरे। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ने अज्ञात वाहन की रात से ही तलाश की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज़ चेक किए जा रहे हैं।हलाकि,अभी तक वाहन नहीं मिली है.पुलिस इसकी खोज-बिन में जुटी हुई है.