पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंचने के एक कदम दूर, क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराया
Paris Olympics 2024: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।
सीटीटुडे| पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह जीत भारतीय टीम के लिए खास थी, क्योंकि उन्हें पूरे मैच में 48 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। डिफेंडर अमित रोहिदास को रेफरी ने रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया था।
मैच के चार क्वार्टर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का दौर शुरू हुआ, जिसमें भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की। पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम की ओर से हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार पाल ने गोल किए।
ब्रिटेन ने मैच के पहले पांच मिनट में ही आक्रमण शुरू किया और लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम की मजबूत डिफेंस ने इन्हें गोल में बदलने से रोक दिया। पहले क्वार्टर के अंत में हरमनप्रीत सिंह को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए।
दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में, अमित रोहिदास की स्टिक ब्रिटेन के खिलाड़ी के चेहरे पर लग गई। रेफरी ने वीडियो रेफरल के बाद पाया कि यह जानबूझकर किया गया था, और अमित को रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया।
22वें मिनट में, हरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, पांच मिनट बाद ब्रिटेन के ली मोर्टन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।
Newsdesk