Patna : कांग्रेस के युवा नेताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, विधानसभा को घेरने की थी तैयारी
पटना समाचार : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पटना के बोरिंग रोड चौराहे के पास पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने पटना के बोरिंग रोड चौराहे से विधानसभा मार्च निकाला था, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की और विधानसभा की ओर जाने कि जिद्द की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवा कांग्रेसियों को जमकर पिटाई की।
इस मुद्दे पर विपक्षी विधायकों ने लाठी चार्ज की निंदा की है और कहा है कि सरकार अपनी आवाज़ को बंद करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएँ देश में सांप्रदायिक शक्तियों के साथ हाथ मिलाकर दंगा कराने का प्रयास है।
विपक्षी पार्टी के विधायकों ने मांग की है कि जिन पुलिस अफसरों ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
यह मार्च बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा किया गया था।
Newsdesk