सिर्फ 2 मिनट में 500 आम के पौधे ! भिवापुर के बेसूर गांव में अनोखा पौधारोपण अभियान, बना मिसाल

1 / 1

1.

महाराष्ट्र के भिवापुर में अनोखा पौधारोपण अभियान,

 सिर्फ 2 मिनट में लगाए 500 केसर आम के पौधे

महाराष्ट्र | नागपुर जिले की भिवापुर तहसील के बेसूर गांव में पौधारोपण का अनोखा अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित इस विशेष मुहिम में महज 2 मिनट में 500 केसर आम के पौधे लगाए गए। अभियान के लिए गांव में एक एकड़ सार्वजनिक भूमि का चयन किया गया था।

पौधारोपण से पहले पूरी की गई तैयारी

अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पहले ही पौधों के लिए गड्ढों की खुदाई और सुरक्षा के लिए कंपाउंड की व्यवस्था पूरी कर ली गई थी। कोंकण क्षेत्र से केसर आम के पौधे सप्रेम फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए।

बेसूर से हुई अभियान की शुरुआत

नागपुर जिले में इस अभियान की शुरुआत के लिए भिवापुर तहसील के बेसूर ग्राम पंचायत का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी डॉ. चेतन जाधव ने बताया कि तहसील की अन्य ग्राम पंचायतें भी इस मुहिम में शामिल हो रही हैं। सास पांजरे पुनर्वसन और नागतरोली ग्राम पंचायतों में भी अभियान में सहभागिता की जा रही है।

छात्रों और ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सुषमा मोरे, कृषि अधिकारी प्रतीक्षा राणे और तहसील कृषि अधिकारी कृपया कोकणी ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। बेसूर जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और निर्धारित समय में 500 पौधों का रोपण पूरा किया।

जनभागीदारी से हरियाली बढ़ाने की पहल

अभियान में सहायक वीडीओ ज्ञानेश्वर घुगे, सप्रेम फाउंडेशन के हर्षद बनोकर, ग्राम पंचायत सरपंच रविंद्र राऊत, ग्रामसेवक किशन भुरे, ग्राम पंचायत कर्मचारियों और शिक्षकों ने सहयोग किया। दो मिनट में 500 पौधों का रोपण कर बेसूर गांव ने पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।