Ramlala Pran Pratishtha Invitation: राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले 5 जजों को निमंत्रण, VIP लिस्ट में है नाम
Ramlala Pran Pratishtha Invitation: राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले 5 जजों को निमंत्रण, VIP लिस्ट में है नाम
नई दिल्लीRamlala Pran Pratishtha Invitation: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली झलक सामने आई है। जिसे देखकर इस समय पूरा देश राममय हो गया है। चारों तरफ श्री राम के आगमन से रामभक्त उत्साह के माहौल में डूबे हुए हैं। और उनकी आगमन की तैयारियों में लगे हुए है। बस चंद दिनों में रामभक्तों का 500 साल का इतंजार खत्म होने वाला है।
आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों को आमंत्रण भेजा गया है जिन्होंने राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। जानकारी दें कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई करने वाले पांच जजों में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, पूर्व सीजेआई शरद अरविंद बोबडे, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।
Newsdesk