Ramayan : 36 साल के बाद पहली बार इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामानंद सागर की रामायण!

Ramayan : 36 साल के बाद पहली बार इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामानंद सागर की रामायण!

Ramayan : 36 साल के बाद पहली बार इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामानंद सागर की रामायण!

Ramayan will be released in theaters: 22 जनवरी का सभी रामभक्त बड़े ही उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वो दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का सबसे ऐतिहासिक पल होगा। सभी इस महत्वपूर्ण घड़ी में भगवान राम का दर्शन करने के इच्छुक हैं। हालांकि इस अवसर पर सिनेमाघरों में भी तैयारी की खबरें सामने आ रही  है। सूचना के अनुसार इस दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर की रामायण प्रदर्शित की जाएगी। वर्तमान में पूरे देश में राम मंदिर के बारे में चर्चा हो रही है। और हर कोई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल में भाग लेने के लिए आयोध्या में तमाम प्रमुख व्यक्तियां शामिल हो रहे हैं। लेकिन बाकी सभी के लिए इस विशेष मौके पर सिनेमाघरों से भी यह खबर आ रही है कि थिएटर में 22 जनवरी को पूरी दिन रामानंद सागर की रामायण के एपिसोड की स्क्रीनिंग की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है,तो 36 साल बाद पहली बार थिएटर में रामानंद सागर की रामायण देखने का मौका सभी को मिलने वाला है।

 इस खबर को लेकर रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने हाल ही में अपने पिता को लेकर बात करते हुए बताया कि उनके पिता जहां भी जाते थे। लोग आगे आकर उनके पैर छू लिया करते थे। लोग उनके साथ ऐसे व्यवहार करते थे। कि जैसे उन्होंने उनकी जिंदगी में भगवान को ला दिया हो। मोती सागर का कहना है, कि ये सीरीज इसलिए सक्सेसफुल रही क्योंकि इसने लोगों के दिलों में विश्वास पैदा किया। मोती सागर इस बारे में यह भी मानते हैं कि आज के समय में किसी के लिए ऐसी पुरानी शैली में रामायण बनाना संभव नहीं होगा। उनका कहना है, कि उन्होंने इसे किसी प्रेशर के बिना बनाया था। और दूरदर्शन की तरफ से भी किसी तरह की हस्तक्षेप नहीं हुआ था। आगे बढ़ते हुए उन्होंने कई और चैनल्स के साथ इसी प्रकार का काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई सफलता नहीं मिली।