Budget 2024: आइये जानते है क्या होता है मिनी बजट
Budget 2024: आइये जानते है क्या होता है मिनी बजट
Budget 2024: भारत का केंद्रीय बजट केंद्र सरकार के वित्तीय विवरण को दर्शाता है। इसमें पूंजी, राजस्व, और व्यय का विवरण होता है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है। यह बजट भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का एक विस्तृत ब्यौरा होता है। इसमें सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में कितना पैसा खर्च करने या तय करने की योजना बनाई जाती है, जैसे कि स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा, कृषि, शिक्षा, और रोजगार सृजन, और रेल बजट। 1947 से अब तक कुल 73 वार्षिक बजट, 14 अंतरिम बजट, और 4 विशेष बजट पेश किए गए हैं। बजट घाटे को निर्धारित करने के लिए वित्त मंत्रालय राजस्व और व्यय के अनुमान की जांच करता है, और उसे पूरा करने के लिए आवश्यक उधारी की अधिकतम राशि निर्धारित करता है।
Newsdesk